बागेश्वर: पूर्व अध्यक्ष जिला बार संघ पर जानलेवा हमला, अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले में अराजक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। बीते शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने नगर में गोमती पुल के पास पूर्व बार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है।तहसील रोड निवासी पूर्व बार संघ अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कुंडल सिंह धपोला ने कल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद घर से घूमने के लिए गोमती पुल की ओर निकले थे। रात करीब 9 बजे गोमती पुल के पास प्यास लगने पर एक होटल की ओर जाने लगे तो तेज रफ्तार कार सवारों ने कार को गलत साइड में लाकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। कार में बैठे चारों लोग उनसे गाली-गलौज करने लगे। मारपीट करने के साथ ही कपड़े फाड़ दिए। जेब में रखी 5 हजार की नकदी लूट ली। इनमें से एक हमलावर जान से मारने की बात करने लगा और पत्थर पकड़कर सिर पर वार करने लगे, जिससे सिर में गहरी चोट आ गई। उन्हे मरा समझकर गोमती पुल के पास छोड़कर चल दिए। उन्हे ढूढते हुए मौके पर पहुंचे उनका अधिवक्ता पुत्र उन्हें जिला अस्पताल ले आया। उनके सिर पर पांच टांके लगे हैं। उन्होंने अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हमलावर हल्ला होंता देख अपनी कार वही छोड़ गए थे जिस आधार पर हमलावरों की कार का भी नंबर पुलिस को दे दिया है। वही मामले में अधिवक्ताओं ने भी कोतवाली पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की मांग की प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने बताया कि जान से मारने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad