बागेश्वर: जवाहार नवोदय विद्यालय सिमार गरुड़ में वृक्षा रोपण अभियान ,विभिन्न प्रजाति के 50 पौधे रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ख़बर शेयर करें

जवाहार नवोदय विद्यालय सिमार गरुड़ बागेश्वर में वृक्षा रोपण अभियान चलाया गया देवकी लघु वाटिका की ओर से उप प्राचार्य डॉक्टर दीपा जोशी के निर्देशन में विभिन्न प्रजाति चंदन ,पारिजात, अग्नियोय,लोकाट, कीकर, सीलिंग, बॉस , मुगा रेशम,बेडु, सुबबूल,पत्रतूत, मधुनाशनि, अमरुद्,छातीन,पाकड़, हरड़,आवला,के 50 पौधों का रोपण विद्यालय परिवार छात्र-छात्राओं के सहयोग से किया गया ।

किशन सिंह मलड़ा द्वारा सभी पौधों के उपयोग महत्व के बारे में बच्चों और विद्यालय स्टाफ को अवगत कराया एव लगाए गए पौधों को संरक्षीत कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भरपाई को सफल बनाकर मानवीय सामाजिक पर्यावरण को और ज्यादा स्वच्छ -साफ बनाने की अपील की। पौधरोपण कार्यक्रम में डॉक्टर दीपा जोशी ,महेंद्र सैनी, दीपक उपाध्याय, जयंत मंडल ,राजीव त्यागी, हरीश कुमार , प्रशांत मलड़ा,नवीन सिंह खोलिया छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad