बागेश्वर -सरयू नदी के किनारे मजदूर का शव मिला ,पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिला मुख्यालय के जीत नगर के पास सरयू नदी के किनारे एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थिति में शव के मिल जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है फिलहाल मृतक मजदूर के शव की शिनाख्त हो गई है और शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया गया था।

आपको बता दे कि नदी किनारे शव को देख स्थानीय जनता ने पुलिस को सूचना दी सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू करदी बताया जा रहा है कि मृतक मंडलसेरा के जिमखोल का निवासी था जिसकी उम्र 46 साल बताई जा रही है जो कि मजदूरी करता था और इसके 3 बच्चे भी हैं और पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और ये कल रात से ही गायब था।वहीं इस मौत पर पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मजदूर के राह चलते गिरने व इस दौरान गंभीर चोट आ जाने मौत होने की संभावना है ।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad