बागेश्वर:राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस.2023 के आयोजन की तिथियां निर्धारित

ख़बर शेयर करें

  बागेश्वर 29 अक्टूबर 2023 उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर गजेन्द्र सिंह सौन के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस.2023 का विकास खण्ड स्तरीय आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को होगा। विकास खण्ड गरूड़ का खोलिया विवेकानन्द इ0का0 गरूड़, विकास खण्ड कपकोट का विवेकानन्द इ0का0 हिचौड़ी तथा विकास खण्ड बागेश्वर का विवेकानन्द विद्या मंदिर इ0का0 मण्डलसेरा में होगा। जनपद स्तरीय आयोजन दिनांक 04 नवम्बर 2023 को विक्टर मोहन जोशी स्मारक रा0इ0का0 बागेश्वर में होगा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के मुख्य विषय. स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तन्त्र को समझना के उपविषयों 1. अपने पारिस्थितिकी तंत्र को जानें 2. स्वास्थ्य पोषण एवम् कल्याण को बढ़ावा देना 3. पारिस्थितिकी तंत्र एवम् स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक अभ्यास 4. आत्मनिर्भरता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोण 5. पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार में समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिक अपने शोध अनुभव पत्र प्रस्तुत करेंगे। विकास खण्डों से चयनित समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिक 04 नवम्बर 2023 को जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे। नवम्बर अंतिम सप्ताह में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन यूकौस्ट देहरादून में होगा। राष्ट्रीय स्तर का आयोजन 27 से 31 दिसम्बर 2023 को होगा। यह जानकारी जनपद समन्वयक दीप चन्द्र जोशी, प्रधानाचार्य ने दी।