बागेश्वर:गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर पीएम श्री विद्यालय में चला वृहद स्वच्छता अभियान

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, 1 अक्टूबर। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपचंद जोशी ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इसके उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार टम्टा एवं अन्य शिक्षकों के निर्देशन में विद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर से गाजर घास का उन्मूलन, झाड़ियों की सफाई, क्यारियों की साफ-सफाई तथा वन-यूज प्लास्टिक का संग्रहण किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने, अपने आसपास गंदगी न फैलाने तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान में राजेश कुमार आगरी, गोविंद प्रकाश, नीलम कार्की, एक आर पाल, सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad