उत्तराखंड-वो दोनों कार से जा रहे थे अचानक कार सहित नदी में डूबे, दोनों लापता खोजबीन जारी दोनो को शिक्षक बताया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी-उत्तराखंड में आज सुबह से हादसों का दिन रहा जहां सुबह के वक्त देहरादून 3 महिलाओं के बहने की खबर आई वहीं उत्तरकाशी में डुंडा तहसील अंतरर्गत एक कार नदी में समा गई, जिसमें सवार दो लोग लापता हो गए हैं। दोनों लोग शिक्षक बताए जा रहे हैं। वे किसी काम से ग्राम मांजफ गए थे। वहां से लौटते वक्त रविवार सुबह हादसा हो गया। सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस के साथ ही राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा को भी मौके पर भेजा गया है।एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। लापता व्यक्ति बुद्धिलाल (39)पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा, बलड़ियाना, टिहरी गढ़वाल, बिजेंद्र जोशी (40) पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम बैलूनता, लंबगांव, टिहरी गढ़वाल के बताए जा रहे हैं। ग्राम मांजफ में रिश्तेदारी में आये थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad