योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर CM धामी ने जताया दुख, परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। मां का निधन किसी भी परिवार के लिए ऐसी क्षति है…जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
सीएम धामी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिजनों के साथ हैं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और हिम्मत बनाए रखने की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत सावित्री देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad