वीकेंड पर कैंची धाम में रहेगी वाहनों की नो एंट्री, नैनीताल पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल: उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 21 और 22 नवंबर 2026 के लिए विशेष यातायात प्लान जारी किया है। इस दौरान कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में जाम से बचने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं भारी वाहनों, टैक्सी और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से निर्धारित रूट, पार्किंग और शटल सेवा का इस्तेमाल करने की अपील की है।
वीकेंड के दौरान दोनों दिन सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को जिले की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।
सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक बसों और चौपहिया वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन: लमगड़ा से धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए आगे जाएंगे।
हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी इलाकों की ओर जाने वाले वाहन: खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धनाचूली बैंड होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन: खुटानी बैंड से डायवर्ट होकर मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग से जाएंगे।
कैंची धाम पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के निजी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग निर्धारित की गई है।

भीमताल की ओर से आने वाले वाहन: विकास भवन पार्किंग, भीमताल में वाहन खड़े करने होंगे। यहां से भवाली और कैंची धाम मंदिर के लिए शटल सेवा मिलेगी।
ज्योलिकोट-गेठिया-नैनीताल मार्ग से आने वाले वाहन: भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में वाहन पार्क करने होंगे। यहां से कैंची धाम तक शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।

भीमताल से अल्मोड़ा, रानीखेत और कैंची धाम जाने वाले वाहनों को नैनी बैंड प्रथम से सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग होते हुए शिप्रा पुल भवाली की ओर भेजा जाएगा।

वहीं भीमताल, नैनीताल और ज्योलिकोट की ओर से खैरना, गरमपानी और बेतालघाट जाने वाले स्थानीय वाहन दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहन भी इस क्षेत्र में नहीं जा सकेंगे।
नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले जारी ट्रैफिक प्लान को ध्यान में रखें। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें और कैंची धाम पहुंचने के लिए शटल सेवा का इस्तेमाल करें। पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन करने से अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad