उत्तराखंड -प्रदेश के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज तिरंगे का CM धामी ने किया लोकार्पण

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क, रूद्रपुर में प्रदेश के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी दर्शन लाल, दलवीर व सेवा सिंह को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने #Paralympics कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार, आईएएस की परीक्षा में पूरे देश में 38वें स्थान प्राप्त करने वाली वरूणा अग्रवाल, वन्देमातरम ग्रुप के संयोजक संजय आर्या व कोरोना काल में जनसेवा करने वाले राधास्वामी सत्संग ब्यास रूद्रपुर के सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री श्री अजय भट्ट, प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक हरभजन सिंह चीमा, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad