सी एम धामी ने राज्य राज्य आंदोलनकारी शहीदों को की श्रद्धांजलि अर्पित ,राज्य आंदोलनकारियों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नि:शुल्क उपचार सुविधा दिए जाने का एलान

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर स्थित उत्तराखण्ड शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नि:शुल्क उपचार सुविधा दी जाएगी। उद्योग धंधों में भी उन्हें और उनके परिजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य आंदोलनकारियों को सेवा से हटाए जाने के माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकार पुनर्विचार याचिका दायर करेगी और आंदोलनकारियों के पक्ष में पैरवी करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान लाखों आंदोलनकारियों ने भाग लिया जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, मैं उन शहीदों को नमन करता हूँ। हमारी सरकार शहीदों के सपनों और राज्य आन्दोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप राज्य को हर क्षेत्र में आगे बढ़ायेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad