बागेश्वर:जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, 12 टीमों का राज्य स्तर के लिए चयन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, 01 अक्टूबर 2026। उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार के तत्वावधान में द्वि-दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता 2026-27 का रंगारंग समापन पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 सितंबर को जिलाधिकारी श्री अपूर्व पाण्डे द्वारा किया गया था। समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शोभा आर्या तथा पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता विधायक श्रीमती पार्वती दास ने की। अतिथियों ने कहा कि संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी है, यह सरल, सुमधुर और वैज्ञानिक भाषा है।

जनपद संयोजक दीप चन्द्र जोशी ने बताया कि जनपद स्तर पर कुल 12 प्रतियोगिताओं में ₹37,800/- के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त टीमें 23-24 अक्टूबर को हरिद्वार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।

*कनिष्ठ वर्ग के परिणाम –

  1. नाटक – प्रथम – रा.इ.का. गंगारीगोल, द्वितीय – रा.आ.वि. पन्त क्वैराली, तृतीय – राजीव नवोदय बहोली
  2. समूह गान – प्रथम – कन्ट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, द्वितीय – जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल, तृतीय – रा.इ.का. गरुड़
  3. समूह नृत्य – प्रथम – जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल, द्वितीय – रा.इ.का. कोट फुलवारी, तृतीय – राजीव नवोदय बहोली
  4. वाद-विवाद – प्रथम – रा.इ.का. सिरकोट, द्वितीय – रा.उ.मा.वि. कपकोट, तृतीय – उ.मा.वि. क्वैराली
  5. आशु भाषण – प्रथम – रा.इ.का. गरुड़, द्वितीय – रा.इ.का. कपकोट, तृतीय – रा.उ.मा.वि. फुलवाड़ी
  6. श्लोकोच्चारण – प्रथम – रा.उ.मा.वि. लौह-चौरा, द्वितीय – रा.इ.का. कपकोट, तृतीय – रा.उ.मा.वि. चनबोली

*वरिष्ठ वर्ग के परिणाम –

  1. नाटक – प्रथम – रा.इ.का. छिरतौला, द्वितीय – राजीव नवोदय बहोली, तृतीय – रा.बा.इ.का. पाये
  2. समूह गान – परिणाम घोषित होना शेष
  3. समूह नृत्य – प्रथम – रा.बा.इ.का. पाये, द्वितीय – रा.इ.का. गरुड़, तृतीय – रा.बा.इ.का. बागेश्वर
  4. वाद-विवाद – प्रथम – इ.का. घ्वैराली, द्वितीय – रा.इ.का. लौह-चौरा, तृतीय – रा.इ.का. कन्यालीकोट
  5. आशु भाषण – प्रथम – रा.इ.का. लौह-चौरा, द्वितीय – रा.इ.का. सिरकोट, तृतीय – रा.बा.इ.का. काण्डा
  6. श्लोकोच्चारण – प्रथम – पं. बद्री दत्त पाण्डे परिसर, द्वितीय – रा.बा.इ.का. पाये, तृतीय – रा.इ.का. स्यौंग

कार्यक्रम का संचालन मोहन चन्द्र जोशी एवं डॉ. रमेश काण्डपाल ने किया। इस अवसर पर भा.ज.पा. महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा गोस्वामी ,सह-संयोजक पंकज प्रसाद भट्ट, यशोदा जोशी, कमला गोस्वामी, दिनेश जोशी आदि उपस्थित रहे।


ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad