देहरादून: सीएम धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश भर से आई महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों समेत हर वर्ग के लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें विभिन्न समस्याएं बताई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad