धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
देहरादून: राजधानी देहरादून में सड़क किनारे बनी एक अवैध संरचना को प्रशासन ने हटा दिया। नरकंडा रोड पर हुई इस कार्रवाई में नगर प्रशासन और नगर निगम की टीम शामिल रही।
डीएम आशीष चौहान के मुताबिक करीब दो महीने पहले इस संरचना को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई गई। जांच में संबंधित भूमि सरकारी पाई गई।प्रशासन के अनुसार कार्रवाई से पहले मौके पर नोटिस चस्पा किया गया था। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को नगर प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और संरचना को हटा दिया।
डीएम ने बताया कि सरकारी जमीन पर बनी इस संरचना को हटाकर भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया है।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 597 अवैध मजारों को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है।


