बागेश्वर:जनता दरबार में जिलाधिकारी ने त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌जनता दरबार में आठ शिकायतें दर्ज, जिलाधिकारी ने त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में शिकायतकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित आठ शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में वन विभाग एवं पुलिस विभाग का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित विभागों को नोटिक प्रेषित करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका स्थायी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा में उनका निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं से स्वयं फोन पर वार्ता कर समाधान की पुष्टि करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad