बागेश्वर:एनकॉर्ड की बैठक में नशा मुक्त समाज के लिए प्रभावी पहल पर जोर

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 एनकॉर्ड की बैठक में नशा मुक्त समाज के लिए प्रभावी पहल पर जोर

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एनकॉर्ड की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं समाजसेवियों को ठोस एवं प्रभावी पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे की रोकथाम के साथ ही नशे के आदी व्यक्तियों को बेहतर उपचार एवं पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग विद्यालयों में समन्वय स्थापित करते हुए नशे के विरुद्ध के प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी हेम तिवारी को जिले में निर्माणाधीन नशा मुक्ति केंद्र का निर्माण कार्य अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में हर हाल में शुरू कराने के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था से लगातार समन्वय किया जा रहा है तथा पेड़ कटान का कार्य पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने एनजीओ के माध्यम से संचालित नशा मुक्ति केंद्रों का संबंधित अधिकारियों से नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों में भर्ती नशे के आदी व्यक्तियों को बेहतर उपचार एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो तथा उनके रहने के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए कमियों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में गत बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या की समीक्षा भी की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, जिला शिक्षा अधिकारी आशाराम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अनुपमा हयांकी, सीडब्ल्यूसी के अशोक लोहनी, नवीन चंद्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad