उत्तराखंड-बागेश्वर गंगा महोत्सव ‘‘A River Festival’’ को व्यापक रूप दिये जाने को निम्नानुसार कार्यक्रम किये गये निर्धारित

ख़बर शेयर करें

महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आजादी के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सम्पूर्ण देश में मनया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत दिनांक 01 से 03 नवम्बर 2021 तक सम्पूर्ण देश के 75 जिलों में ‘‘गंगा महोत्सव A River Festival’’ मनाया जा रहा है।
जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा जनपद अंतर्गत गंगा महोत्सव ‘‘A River Festival’’ को व्यापक रूप दिये जाने हेतु निम्नानुसार कार्यक्रम निर्धारित किये गये है जिसमें दिनांक 01.11.2021 को Run For गंगा दौड़ का आयोजन क्रीड़ा विभाग द्वारा, गंगा मिशन पर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं क्यूज प्रतियोगिता शिक्षा विभाग द्वारा, सरयू तट पर गंगा आरती नगर पालिका बागेश्वर द्वारा, दिनांक 02.11.2021 को सरयू तट पर योगाभ्यास/ध्यान क्रीड़ा विभाग, रक्तदान शिविर चिकित्सा विभाग, सरयू तट पर गंगा आरती नगर पालिका बागेश्वर द्वारा तथा दिनांक 03.11.2021 को वृक्षारोपण वन विभाग एवं उद्यान विभाग, सांस्कृतिक कार्यक्रम सूचना विभाग तथा सरयू तट पर गंगा दीपोत्सव नगर पालिका बागेश्वर द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे अपने अपने विभाग से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित तिथिनुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Ad