फायर स्टेशन बागेश्वर ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात को किया सूचारु
ADVERTISEMENTS
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, बारिश के दौरान जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आज दिनांक 01-08-2026 को प्रातः DCR के माध्यम से फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि ताकुला रोड RTO कार्यालय के पास सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आधुनिक वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पेड़ के हिस्सों को सड़क से किनारे किया गया व अवरुद्ध यातायात को पुन: सुचारू किया गया।

