बागेश्वर : जिले की चार बेटियां नेशनल टीम के लिए चयनित

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। बागनाथ फुटबॉल क्लब एंड एकेडमी की चार होनहार बेटियों का चयन नेशननल टीम के लिए हुआ है। चारों ही बेटियां उत्तरखंड की टीम से प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच नरीज पांडे ने बताया कि खुशबू आर्या, वर्षा आर्या, हर्षिता बिष्ट तथा शिवानी राज का चयन सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चारों ही उत्तराखंड से खेलेंगी। यह प्रतियोगिता नीमच मध्य प्रदेश में आठ से 17 सितंबर तक खेली जाएगी। इनके चयन पर विधायक पार्वती दास, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, अध्यक्ष सुंदर रावल, सचिव ललित कनवाल, सूरज जोशी, दिलीप मेहरा, महिपाल गाड़िया, विजय रावत, नवीन रावल, कविता खेतवाल, रमेश रावत, दिव्या, कोमल, मुस्कान, गरिमा, आदि ने ख़ुशी जाहिर की है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad