हल्द्वानी-(बिग न्यूज) पति- पत्नी के झगड़े में पति की गई जान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : सनसनी खेज़ मामला, सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी ने पीटकर की हत्या। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड लक्ष्मण सिंह भनवाल उम्र 46 साल देवल चौड़ बंदोबस्ती का रहने वाला रामपुर रोड स्तिथ सिद्धार्थ सिटी कॉलोनी में गार्ड था । बताया जा रहा है डयूटी के बाद घर पे शराब पीके पंहुचे और पत्नी से मार पीट शुरू करदी जिसमे पत्नी ने पर्दे वाली रोड से लक्ष्मण पर एक के बाद एक कई वार कर दिए जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई । सूचना के बाद मौके पर एसपी सिटी हरबंस सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस हर पहलू से कर रही है जांच , पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad