बागेश्वर: तुपेड़ गांव में ग्रामीणों की मेहनत की कमाई फंसी, पोस्ट ऑफिस पर गबन का आरोप

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर : ग्राम पंचायत तुपेड़ के दर्जनों ग्रामीणों की वर्षों की मेहनत की कमाई पोस्ट ऑफिस में फंसी हुई है। ग्रामीणों को अब तक उनकी जमा पूंजी वापस नहीं मिल पाई है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा उग्र आंदोलन की चेतावनी थी। उधर, डाकघर का भी घेराव किया।
बुधवार को जिपं उपाध्यक्ष विशाखा खेवताल के नेतृतव में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंच। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।उपाध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत तुपेड़ के अंतर्गत आने वाले कई परिवारों ने डाकघर के माध्यम से अपनी बचत राशि खातों में जमा की थी। लेकिन लंबे समय से उन्हें राशि नहीं मिल रही है। यह मामला पूर्व पोस्ट मास्टर की लापरवाही और अनियमितता से जुड़ा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब जनता की मेहनत की कमाई किसी भी सूरत में डूबने नहीं दी जाएगी। ज्ञापन में उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों की सूची भी दी है, जिनकी रकम पोस्ट ऑफिस में फंसी हुई है। इनमें मोहिनी देवी पत्नी स्व. गोपाल सिंह की 66,000, दीपा देवी पत्नी रमेश सिंह खेतवाल की 80,000, भागी देवी पत्नी प्रेम राम की 50,000, नाथ सिंह पुत्र पदम सिंह की 1,10,000, विमला देवी पत्नी भीम सिंह की 36,000 समेत अन्य ग्रामीणों की राशियां शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रभावित ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत प्रशासन धरना-प्रदर्शन करने को विवश होगा। इस दौरान दीपक खेतवाल,दीपा देवी,राम सिंह,मेहरबान सिंह आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad