उत्तराखंड: प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजधानी दून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को रुक-रुककर कई दौर की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार के लिए देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने की जरूरत है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। दून में मैनुअल स्टेशन पर 15.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad