बागेश्वर-कपकोट सुन्दरढूंगा ग्लेशियर में लापता हुये टूरिस्ट गाइड खिलाफ सिंह के खोजबीन के लियेभाई आनन्द सिंह ने कपकोट तहसील में DM विनीत कुमार एवं SPअमित श्रीवास्तव से की मुलाकात अपने भाई की खोजबीन करने का कियाआग्रह

ख़बर शेयर करें

सुन्दरढूंगा ग्लेशियर में लापता हुये टूरिस्ट गाइड खिलाफ सिंह के खोजबीन के लिये उनके भाई आनन्द सिंह ने आज कपकोट तहसील में जिलाधिकारी विनीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव से मुलाकात कर अपने भाई की खोजबीन करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आनन्द सिंह को ढांढस देते हुए उन्हें आश्वस्त किया है कि जिला प्रशासन उनके साथ है तथा जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुंदरढूंगा ग्लेश्यिर में हताहत/लापता हुये पर्यटकों एवं खिलाफ सिंह गाइड की खोजबीन एवं रेस्क्यू कार्य करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिये एसडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल देवीकुण्ड पर पहुॅच चुकी है, किन्तु मौसम खराब होने के कारण घटना स्थल पर भारी बर्फबारी होने से खोजबीन एवं रेस्क्यू का कार्य नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू दल द्वारा 5 व्यक्तियों को घटना स्थल पर देख लिया गया है किंतु बर्फबारी होने के कारण रेस्क्यू कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने आनन्द सिंह को आश्वस्त किया है कि रेस्क्यू टीम द्वारा जब तक सभी हताहत/लापता हुये व्यक्ति नहीं मिल जाते है तब तक खोजबीन एवं रेस्क्यू कार्य जारी रहेगा। 
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad