दीपावली के दृष्टिगत कपकोट फायर स्टेशन में नवनिर्मित फायर हाइड्रेंट का हुआ सफल परीक्षण, तैयारियों को परखा

Ad
ख़बर शेयर करें

दीपावली के दृष्टिगत कपकोट फायर स्टेशन में नवनिर्मित फायर हाइड्रेंट का हुआ सफल परीक्षण, तैयारियों को परखा

आगामी दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की संभावित घटनाओं एवं आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों के अनुपालन में आज प्रभारी स्टेशन इंचार्ज कपकोट के नेतृत्व में फायर स्टेशन परिसर में स्थापित नवनिर्मित फायर हाइड्रेंट की कार्यशीलता का सघन परीक्षण किया गया। जांच के दौरान नए फायर हाइड्रेंट का वाटर प्रेशर और कार्यप्रणाली पूरी तरह दुरुस्त और संतोषजनक पायी गयी।
इस अवसर पर प्रभारी स्टेशन इंचार्ज द्वारा फायर स्टेशन के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी अग्निशमन उपकरणों का उच्च कोटि की कार्यशील दशा में होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को समय-समय पर सभी उपकरणों को स्टार्ट कर उनकी नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए ताकि आपातकाल में त्वरित रिपॉन्स टाइम के साथ कार्य किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad