बागेश्वर:पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से जनपद के 10 विद्यालय सम्मानित, विधायक पार्वती दास ने किया सम्मान

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, 02 नवम्बर 2026। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार योजना अंतर्गत वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षाफल हेतु जनपद स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन आज पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि माननीय विधायक, विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर श्रीमती पार्वती दास ने उत्कृष्ट परीक्षाफल देने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।-* उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार योजना संचालित की जाती है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में स्वस्थ शैक्षिक प्रतिस्पर्धा, छात्रों में राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों एवं नई शिक्षा नीति के तहत गुणवत्ता युक्त शिक्षा का विकास करना है। योजना के तहत बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल देने वाले विद्यालयों तथा मेरिट सूची में आने वाले मेधावी छात्रों को जनपद एवं प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाता है। प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल के 3 एवं इंटर के 3 विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाता है।

इस वर्ष जनपद स्तर पर सम्मानित 10 विद्यालय –

हाईस्कूल स्तर पर (05 विद्यालय) –

  1. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कांडा
  2. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जुनायल
  3. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लेटी
  4. राजकीय इंटर कॉलेज, खाती
  5. विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, काफलीगैर

इंटरमीडिएट स्तर पर (05 विद्यालय) –

  1. राजकीय इंटर कॉलेज, देवलधार
  2. इंटर कॉलेज, विजयपुर-कांडा
  3. राजकीय इंटर कॉलेज, सनगाड़
  4. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एठाण
  5. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कांडा

मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री आशा राम ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि यह पुरस्कार बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, देश प्रेम एवं नैतिक मूल्यों के विकास हेतु प्रदान किए जाते हैं। अन्य विद्यालय भी इनसे प्रेरणा लेकर शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन दीप चन्द्र जोशी, प्रधानाचार्य, पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर द्वारा किया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad