बागेश्वर: फर्जी सर्टिफिकेट से डाकपाल बने ओमप्रकाश को कौसानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में फर्जी हाईस्कूल सार्टीफिकेट से डाकपाल बने व्यक्ति को कौसानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेशी के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

कौसानी थानाध्यक्ष ने बताया कि डाकघर उपमंडल बागेश्वर के निरीक्षक देव सिंह पांगती ने कौसानी थाने में मई 2023 में प्राथमिकी दी थी। जिसमें आरोप लगाया कि ग्रुरुग्राम, हरियाणा के बनोला गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र वीर सिंह ने भारत सरकार डाक विभाग में फर्जी हाईस्कूल के सार्टीफिकेट से नियुक्ति पा ली है। वह कौसानी के नौघर स्टेट स्थित डाकघर में डाकपाल है। नियुक्ति के बाद प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई। जिसमें हाईस्कूल अंकपत्र फर्जी पाया गया। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 में मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने विवेचना की। उन्होंने बताया कि आरोपी को रविवार के दिन उसके किराये के आवास से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Ad