उत्तराखंड:एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर/ गरुड़: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मंडोली जी द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए गरुड़ क्षेत्र के युवा नेता एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और युवाओं के बीच लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनके प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मंडोली, भाजपा जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित समस्त बागेश्वर विधायक पार्वती दास जी कपकोट विधायक सुरेश गडीया दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट जी भाजपा परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। युवाओं को संगठन से जोड़ना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”क्षेत्र में युवाओं में इस नियुक्ति को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad