बागेश्वर भाजपा का मिशन बूथ सत्यापन अभियान जोरों पर

Ad
ख़बर शेयर करें

आगामी विधानसभा चुनाव जितना नजदीक आ रहै है बीजेपी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढती दिखने लगी है।भारतीय जनता पार्टी द्वारा बागेश्वर जिले के सभी बूथों पर चलाया जा रहा सत्यापन अभियान जोर शोर के साथ चल रहा है। इसी क्रम में बागेश्वर विधानसभा के ग्रामीण मंडल के रवाईंखाल बूथ में बूथ समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए सत्यापन अभियान के प्रमुख व जिला महामंत्री राजेन्द्र परिहार ने बताया कि जनपद की दोनों विधानसभाओं में पार्टी के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बूथ सत्यापन के कार्य में जी जान से जुटे हैं। उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा देते हुए बूथ समिति के सदस्यों से आगामी विधानसभा चुनावों हेतु तैयार रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने नरेंद्र मोदी जी व पुष्कर धामी जी के कार्यो से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाल काण्डपाल जी, मंडल अध्यक्ष खड़क टंगणिया जी, हयात सिंह कोरंगा जी, खड़क दफौटी, नंदन रावत, महेंद्र रौतेला, केशर नगरकोटी, दरपान रौतेला, योगेश परिहार, चंदन ऐठानी आदि अनेक बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad