बागेश्वर:कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत इन क्षेत्रों में एक नाली भांग को किया नष्ट
ADVERTISEMENTS
कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भेंटा व छत्यानी मजकोट क्षेत्र एक नाली भांग को किया नष्ट, नशे के दुष्प्रभावों से ग्रामीणो को किया जागरुक।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में नशामुक्ति अभियान के तहत कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भेंटा व छत्यानी मजकोट क्षेत्र में एक नाली भांग को नष्ट किया गया । इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। साथ ही बिना वैध अनुमति के भांग की खेती किए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई किए जाने संबंधी जानकारी भी दी गई ।

