राष्ट्रीय खेलो में बागेश्वर के मनीष बने इस टीम के कोच

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रीय खेलों में बागेश्वर जिले के भकुनखोला के मनीष उत्तराखंड की खो-खो टीम में कोच के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। उनका 38वें राष्ट्रीय खेलों में कोच के रूप में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। एसएसबी से सेवानिवृत्त बसंत गिरी व गृहिणी गोस्वामी मुन्नी देवी के पुत्र मनीष ने खो-खो के क्षेत्र में अपनी मेहनत और समर्पण से एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई ) से खो-खो में डिप्लोमा प्राप्त किया है। उन्होंने लेवल थ्री डिप्लोमा प्राप्त किया है, जो खो-खो कोचिंग में तकनीकी दक्षता और गहन ज्ञान को दर्शाता है। राष्ट्रीय खेलों में कोच के रूप में चयन उनके कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी उपलब्धियां न केवल क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। इस उपलब्धि पर खो-खो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार भुटियानी और महासचिव रजत शर्मा ने खुशी जताई है। वर्तमान में मनीष खेलो इंडिया ऋषिकेष पोस्टेड हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ से हुई। इंटर तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय ग्वलादम से हुई।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad