उत्तराखंड: सूबे के कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने रविवार रात 9:56 बजे से सोमवार रात 12:56 बजे तक राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है।
श्रीनगर, मसूरी, जोशीमठ, मुनस्यारी, देवप्रयाग, पुरोला, चकराता, बदरीनाथ, कपकोट, बेरीनाग, लालकुआं, बाजपुर, केदारनाथ और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की आशंका है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों पर न रुकने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad