नैनीताल-एक पति की गुहार मेरी बीवी मुझे पिटती है, पुलिस को दिया शिकायती पत्र

ख़बर शेयर करें

अब तक आप सभी ने जगह जगह महिलाओं के साथ पति के उत्पीड़न किये जाने के कई मामले सुने होंगे नैनीताल का ये मामला बिल्कुल उलट है। यहां नैनीताल जिले से पति उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है, जहां पत्नी के उत्पीड़न से परेशान एक पति ने कोतवाली में मदद की गुहार लगाई है। पत्नी और बेटे के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए पति ने कार्रवाई की मांग भी की है पति ने पुलिस से कहा कि मेरी बीवी मुझे मारती है।दरअसल मार्शल कॉटेज मल्लीताल के रहने वाले युवक ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी पत्नी और बेटा आए दिन उनके साथ झगड़ा वह मारपीट करते हैं जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गए हैं। और उनको अपनी पत्नी और बेटे से जान का खतरा भी है यही नहीं पीड़ित प्रेम प्रकाश के साथ पत्नी और बेटे ने मारपीट की उसका वीडियो भी उनके द्वारा बनाया गया है, जिसे पुलिस को दिखाया गया। वहीं पुलिस ने शिकायती पत्र मिलते ही मामले में जांच फिलहाल शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad