बागेश्वर में विवेकानन्द विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज से सरयू नदी की ओर सम्पर्क मार्ग में इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा नव निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

आज राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा बागेश्वर के बागेश्वर में विवेकानन्द विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज से शम्भू जोशी के मकान के पास सरयू नदी की ओर सम्पर्क मार्ग में इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा नव निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस सम्पर्क मार्ग में 180 मी0 में 49.66 लाख की लागत से निर्माण का कार्य किया जाएगा, उक्त मोटर मार्ग के निर्माण कार्य हो जाने से क्षेत्रवासियों को सुलभ व सुगम यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

मोटर मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू होने ग्रामवासियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी व विधायक श्रीमती पार्वती दास जी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसन्ती देव ज, विधायक प्रतिनिधि गौरव कुमार दास , पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल , जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण , निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल , नगर अध्यक्ष भाजपा श्री रमेश तिवाड़ी , नगर महामंत्री भाजपा संजय नेगी , पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख श्रीमती सुनीता टम्टा ,प्रधानचार्य अव्वल सिंह तोपाल , पूर्व प्रधानचार्य तारा सिंह रावत , सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।