देहरादून : सहकारी बैंक भर्ती परीक्षा 21 से, आई नई अपडेट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। कोऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है। रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि आईबीपीएस के माध्यम से भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। वर्ग एक में वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक, वर्ग दो में कनिष्ठ शाखा प्रबन्धक और वर्ग तीन में लिपिक,कैशियर के रिक्त पदों पर 22 जून को तीन पालियों में परीक्षा होगी। सहायक प्रबन्धक के खाली पदों पर 23 जून को और प्रबन्धक के खाली पदों पर 21 जून को परीक्षा होगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र www.cooperative.uk. gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad