नैनीताल दुग्ध संघ को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

Ad
ख़बर शेयर करें

प्रबन्धक,

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ जनपद नैनीताल।
उल्लेखनीय हैं कि वर्तमान में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता प्रभावी है किन्तु दुग्ध संघ नैनीताल उत्तराखण्ड के नाम से सोशल नेटवर्क साईट “फेसबुक” पर संचालित पेज पर राजनीतिक सामग्री/फोटाग्राफ्स प्रसारित किया जाना प्रदर्शित हो रहा है, जो प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन प्रतित होता है। (छायाप्रति संलग्न)
अतः उक्त के संबंध में आपको यह नोटिश इस आशय से प्रेषित किया जा रहा है कि नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे की समयावधि के भीतर यह स्पष्ट करें कि उपरोक्त कृत्य को आर्दश आचार संहिता का उल्लंघन क्यों न माना जाये? इस नोटिस का समयान्तर्गत संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर नियमानुसार आपके विरूद्ध आर्दश आचार संहिता के उल्लंघन किये जाने पर अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad