बागेश्वर: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन,कुमाऊनी भाषा बोली के प्रचार प्रसार हेतु विचार विमर्श किया गया।



राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा, संस्कृति एवं साहित्य प्रचार समिति के तत्वाधान में आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जिला संयोजक वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा की उपस्थिति में रमेश प्रकाश पर्वतीय की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में कुमाऊनी भाषा बोली के प्रचार प्रसार हेतु विचार विमर्श किया गया जिसमें घर, कार्यालयों एवं विद्यालयों में कुमाउंनी बोली भाषा का व्यवहार किया जाने पर जोर दिया गया वक्ताओं ने कहा कि कुमाउनी बोली को बचाकर ही हम अपनी संस्कृति का संरक्षण कर सकेंगे, इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर भी गहन चिन्तन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती देवकी देवी , श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, श्री रमेश चन्द्र चौबे (रामदेव), श्री किशन सिंह , श्रीमती रमा देवी मलड़ा, श्रीमती मुस्कान., ममता, दिया बिष्ट, भजन सिंह मलड़ा, श्रो वरिन्द्र, वैभव विष्ट, मानस सिंह शौय रौतेला, प्रिया मलड़ा, डॉ केवलानंद कांडपाल उपस्थित रहे और इस अवसर पर माहात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बुद्ध की शिक्षाओं पर चिन्तन मनन किया गया।







