बागेश्वर संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की दिलाई शपथ

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। डीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक भी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना ही नहीं, इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में संलग्न रहकर हम सबको ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, जितेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad