स्व चंद्र सिंह शाही महाविद्यालय कपकोट जिला बागेश्वर में एक दिवसीय ‘विशिष्ट विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सा शिविर’ तथा ‘योग एवं आयुष नीति’ विषय पर विचार गोष्ठी का सफल आयोजन

बागेश्वर। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के कुशल निर्देशन में आज स्व चंद्र सिंह शाही महाविद्यालय कपकोट जिला बागेश्वर में एक दिवसीय ‘विशिष्ट विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सा शिविर’ तथा ‘योग एवं आयुष नीति’ विषय पर विचार गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक कपकोट श्रीमान सुरेश गढ़िया जी एवं माननीय नगर पंचायत अध्यक्षा कपकोट श्रीमती गीता ऐठानी जी के द्वारा भगवान धन्वंतरि जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा अतिथियों का पौधे भेंट कर एवं बैज अलंकरण कर पर्यावरण-संरक्षण की परंपरा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय कपकोट की प्राचार्य डॉ मधुलिका पाठक जी एवं समस्त महाविद्यालय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में योग नीति एवं आयुष नीति के संदर्भ में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत व्याख्यान जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ निष्ठा शर्मा कोहली के द्वारा प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख श्री हरीश मेहरा के द्वारा आयुर्वेद एवं योग अपनाने और स्वस्थ बने रहने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय नगर पंचायत अध्यक्षा कपकोट श्रीमती गीता ऐठानी जी ने आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आयुर्वेद न केवल चिकित्सा विज्ञान है अपितु स्वस्थ जीवन शैली का विज्ञान है।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि माननीय विधायक कपकोट श्री सुरेश गढ़िया जी ने आयुष विभाग के प्रयासों की सराहना की एवं आम जनमानस को आयुर्वेद जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों द्वारा शिविर में स्थापित विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सा स्टॉल का निरीक्षण किया गया।

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ व परीक्षण
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ( पंचकर्म,क्षारसूत्र, शल्य, मर्म ,बाल रोग, महिला रोग ,लाइफ़ स्टाइल )द्वारा कुल 207 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण व परामर्श रक्त परीक्षण एवं निशुल्क औषधि वितरण किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों—डॉ.बिपीन चन्द्रा , डॉ.दीपक बिजलवान, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. संजय आगरी, डॉ. गीतांजलि, डॉ. आरती सेमवाल, डॉ. बलराज टम्टा, एवं फार्मेसी अधिकारी श्रीमती नीलम खत्री ,श्री धर्मेंद्र प्रसाद, श्री मदन रावत पंचकर्म सहायक श्री संजय, श्री निखिलेश योग अनुदेशक श्री दिनेश राम ,श्रीमती हेमा बिष्ट एवं भगवान नगरकोटी मनोज चंदोला ,केवलानंद, सुरेश , मो नाजिम खीम गिरी ने अपनी समर्पित सेवाएँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम में मंच संचालन एवं व्यवस्था संचालन डॉ शालिनी पाठक, डॉ निर्मित साह जी के द्वारा की गई।
संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं डॉ. एजल पटेल रहे, उनके माध्यम से गतिविधियों का कुशल संचालन किया।

