बागेश्वर :रवाईखाल में उदय महिला स्वायत्त सहकारिता का वार्षिक अधिवेशन व आम सभा का आयोजन

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

रवाईखाल बागेश्वर राजकीय इन्टर कालेज के सभागार में उदय महिला स्वायत्त सहकारिता रवाईखाल का वार्षिक अधिवेशन व आम सभा का आयोजन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत महिला स्वायत्त समुहो की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।दीप प्रज्ज्वलन व स्वागत गीत के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय महिला स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष कौशल्या देवी ने किया ।रीप परियोजना के प्रबन्धक आरिफ रजा ने विस्तार से सरकार द्वारा समुहो के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी रीप के कमल जोशी उपासक के नरेश जी हरेन्द्र विष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कुमार एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक डा. भास्करानंद तिवारी ने भी समुह से जुड़ी महिलाओं को सम्बोधित किया। क्षेत्र के सभी ग्रामपंचायतों के ग्राम प्रधानों ने भी अपनी गरिमामई उपस्थिति दी । कार्यक्रम में विस्तार से समुहो के लिए किये जा रहे सरकार के कार्यों की जानकारी दी गई व उदय स्वायत्त सहकारिता रवाईखाल की बोर्ड मिटिंग का भी आयोजन किया गया। समुहो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने भी अपने अनुभव मंच से साझा किये ।

Ad
Ad Ad