बागेश्वर: सेवानिवृत पेंशनर संगठन की बैठक में लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई

ख़बर शेयर करें

65 साल की उम्र में पेंशन में की जाए पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

बागेश्वर सेवानिवृत पेंशनर संगठन की बैठक में लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने 65 साल में पेंशन में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही सितंबर में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को लेकर भी चर्चा की। संगठन को पहले से और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी।
प्रकटेश्वर मंदिर के सभागार में आयोजित हुई बैठक के मुख्य अतिथि गणपत सिंह बिष्ट प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि सितंबर में संगठन का प्रांतीय अधिवेशन होगा। इसमें सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तारा सिंह कठायत ने कहा कि पेंशनरों की समस्यओं को लेकर संगठन लगातार काम कर रहा है और आगे भी करना रहेगा। सभी से संगठित रहने की अपील की। संचालन करते हुए सचिव नारायण सिंह गड़िया 15 वर्षों से कम्यूटेंशन धनराशि को सरकार अब 11 वर्ष काटे। जिन सदस्यों की 15 साल तक धनराशि काट ली गई है उसे वापस करने की मांग की। वक्ताओं कहा कि सेवानिवृत के बाद 65 वर्ष, 75 वर्ष, 80 वर्ष पूर्ण होने पर कम से कम 15 प्रतिशत पेंशनरों की पेंशन वृद्धि का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर बाला दत्त तिवाड़ी, केशवानंद जोशी, रमेश चंद्र जोशी, नवल किशोर जोश, बची सिंह कार्की, अजब सिंह दानू, चरण सिंह, मदन मोहन परिहार, प्रताप सिंह दानू, ईश्वर सिंह ऐठानी, नीमा वर्मा, गणेश दत्त भट्ट, राजेंद्र सिंह किर्मोंलिया, ईश्वर सिंह ऐठानी मौजूद रहे।

Ad