बागेश्वर: यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। जनपद की कांडा तहसील अंतर्गत बाँसतोली गांव में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई। गांव की 47 वर्षीय कमला देवी, पत्नी पूरन राम, का शव घर के समीप स्थित खेत में एक पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
कमला देवी स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के रूप में कार्यरत थीं। घटना की जानकारी मिलते ही कांडा थानाध्यक्ष बलवंत कम्बोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मृत्यु के कारणों के संबंध में आधिकारिक रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें और जांच पूरी होने का इंतजार करें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad