बागेश्वर-आजादी के महानायक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की148वी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि,उनकी याद में किया गया पौध रोपण

ख़बर शेयर करें

आजादी के महानायक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की148वी पुण्यतिथि पर आजादी केअमृत महोत्सव वर्ष2021की वेला में देवकी लघु वाटिका मण्डलसेरा में स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।

साथ ही किशन सिंह मलड़ा द्वारा स्वामी जी के आदर्शों पर चलने की अपील करते हुए सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई के साथ दीप पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखते हुवे सभी के लिए सुख- शांति की कामना के साथ वाटिका में उनकी याद में पौध रोपण किया गया जिसमें श्रीमती देवकी देवी, रमा देवी, ममता देवी, मनीषा मलड़ा,टीना, दिया, भजन सिंह, मदन राम, बंशी लाल, गोकुल आर्या, राजू आर्या, हेमन्त, दिया, प्रशान्त सिंह मलड़ाआदि मौजदू रहे ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad