बागेश्वर:समाज सेवक स्वर्गीय शोबन सिंह जीना की 117 वीं जयंती पर कार्यक्रम
कर्मयोगी महापुरुष पूर्व पर्वतीय राज्य मंत्री,अधिवक्ता,समाज सेवक स्वर्गीय शोबन सिंह जीना जी की 117 वीं जयंती कुमाऊँ केशरी पंडित बद्री दत्त पांडेय शोबन सिंह जीना परिसर बागेश्वर में प्रथम बार निदेशक डॉक्टर कमल किशोर जोशी के निर्देशन में आयोजित हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशन सिंह मलड़ा संचालन डा नेहा भाकुनी ने करते हुए स्व जीना जी पर कविता पाठ किया स्व जीना जी की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता में कु लक्षिता प्रथम,कु अनामिका द्वितीय, श्री राहुल कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।किशन मलड़ा ने उनके पहाड़ प्रेम और पहाड़ों पर वन अधिकारों पर उनके विचारों पर प्रकाश डाला उन्होंने उनके पैत्रक गाँव जौय सीलिंग सुनौला ताकुला एवं एवं अल्मोडा उनके निवास प्रेम कुटीर को याद करते हुए उनके नाम पारिजात के पौधे का रोपण परिसर में सुरक्षा के साथ करते हुए उनके के पहाड़ प्रेम की याद को ताजा किया गया ,जहाँ डा पुष्पा डा हेमलता पांडेय डा नरेश ग्वाल, डा गीता बर्थवाल डा देवेंद्र राणा डा गणेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे डा कमल किशोर जोशी द्वारा विस्तार से जीना जी के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुवे आगे से और भव्य आयोजन करने की बात कहीं

