उत्तराखंड-सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम में प्रभु बदरीनाथ जी के किये दर्शन

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री बदरीनाथ धाम में प्रभु बदरीनाथ जी के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति, प्रगति एवं लोक कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम में कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad