बागेश्वर पुलिस की त्वरित कार्यवाही : हत्या के आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार।

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

दिनांक- 22/07/2026 को कोतवाली बागेश्वर में वादी फकीर राम पुत्र श्री गजराम ग्राम फिटालगॉव कोतवाली बागेश्वर ने तहरीर दी कि (01) जीवन सिंह पुत्र प्रताप सिंह व (02) पुष्कर सिह पुत्र शेर सिंह द्वारा उनके साले गोपाल राम पुत्र स्व0 काशी राम के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर संख्या-51/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल फारेंसिक यूनिट बागेश्वर द्वारा निरीक्षण घटना स्थल किया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हेतु तत्काल फारेंसिक टीम अल्मोड़ा से पत्राचार कर विवेचना श्री अजय साह पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के सुपूर्द की गयी । घटना स्थल से फारेंसिक / डिजिटल साक्ष्य एकत्रित करते हुए तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। विवेचना के क्रम मे दोनो अभियुक्त गणो को फल्टनिया कच्ची सड़क काण्डा रोड़ पर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। घटना के संबन्ध मे अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त गणो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अभियुक्त गणो का विवरण——
1-जीवन सिंह कुवंर पुत्र प्रताप सिंह निवासी गोगीनापानी पो0 फल्याटी थाना व जिला बागेश्वर उम्र- 42 वर्ष
2- पुष्कर सिह पुत्र शेर सिंह गोगीनापानी पो0 फल्याटी थाना व जिला बागेश्वर उम्र-52 वर्ष

Ad
Ad Ad