रानीखेत-नगर में लगने वाली किसी भी व्यवसायिक प्रदर्शनी व सेल का पुरजोर विरोध करेगा-नवनिर्वाचित व्यापार मंडल रानीखेत

Ad
ख़बर शेयर करें

रानीखेत : रानीखेत में व्यापारमंडल चुनाव के बाद नए व्यापारमंडल का गठन हुवा है ।गठन के बाद नवनिर्वाचित व्यापार मंडल ने उप जिलाधिकारी से दो टूक कहा है कि व्यापार मंडल नगर में लगने वाली किसी भी व्यवसायिक प्रदर्शनी व सेल का पुरजोर विरोध करेगा क्योंकि इस तरह की प्रदर्शनियों और सेल का असर स्थानीय व्यापार पर पड़ता है।
व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज उप जिलाधिकारी के साथ हुई परस्पर शिष्टाचार और परिचय बैठक में प्रशासन से व्यापारिक हित से जुडे़ मामलों में सहयोग का अनुरोध भी किया।पदाधिकारियों ने नगर की लचर यातायात व्यवस्था को सुधारे जाने की भी मांग की और कहा कि नागरिकों और व्यापारियों को अनावश्यक लगने वाले जाम से निजात मिलनी चाहिए। बाजार व नगर में अघोषित विद्युत कटौती पर नाराजगी जताते व्यापार मंडल ने कहा कि बिजली की आंख मिचौली के कारण बिजली आधारित व्यवसाय कर रहे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।

व्यापारियों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी गौरव पांडे ने ई ई यूपीसीएल को दूरभाष द्वारा मौके से ही व्यापारियों की चिंता से अवगत कराया जिसपर ई ई द्वारा यथाशीघ्र उचित व सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। बैठक में अध्यक्ष मनीष चौधरी उपाध्यक्ष दीपक पंत महासचिव संदीप गोयल ,महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा ,उपसचिव विनीत चौरसिया , कोषाध्यक्ष भुवन पाण्डेय मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad