अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा: धौलादेवी ब्लॉक के दुनाड़ गांव निवासी रवि टम्टा ने उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी टीम की ओर से बनाए प्रोटोटाइप ने परीक्षण में सफल रूप से उड़ान भरी है। उनकी टीम की यह उपलब्धि हवाई परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
दुनाड़ निवासी रवि हेपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं। इस बार रवि टम्टा और उनकी टीम ने हेपिडा स्काईनेक्स नामक फ्लाइंग व्हीकल (उड़ने वाली कार) का प्रोटोटाइप
बनाया है। मौजूदा ड्रोन तकनीक को अपग्रेड कर यह कार बनाई गई है। एयर स्पेस इंजीनियरिंग का इसमें प्रयोग किया

अल्मोड़ा के रवि टम्टा के तैयार फ्लाइंग व्हीकल ने सफल रूप से उड़ान भरी।उन्होंने इस फ्लाइंग व्हीकल का परीक्षण भी किया और परीक्षण में कार ने सफल रूप से उड़ान भरी। रवि कीटीम के मुताबिक, एक साल के कठिन परिश्रम के बाद इसे तैयार किया गया है। यह वाहन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है।
सीएम ने रवि को दी बधाई

उड़ने वाली कार का सफल प्रोटोटाइप तैयार करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रवि टम्टा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रवि की उपलब्धि साबित करती है कि युवाओं में प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह प्रयास उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad