उत्तराखंड-बागेश्वर सुन्दरढुंगा ग्लेशियर में हताहत/लापता हुए स्थानीय गाईड खिलाफ सिंह दानू की खोजजबीन एवं रेस्क्यू कार्य जारी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर सुन्दरढुंगा ग्लेशियर में हताहत/लापता हुए स्थानीय गाइड खिलाफ सिंह दानू की खोजजबीन एवं रेस्क्यू कार्य आज भी जारी रहा, इस आशय की जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी कपकोट पारितोष वर्मा ने अवगत कराया कि सुन्दरढुंगा ग्लेशियर में हताहत/लापता स्थानीय निवासी गाइड खिलाफ सिंह दानू के खोज हेतु आज पिथौरागढ से 02 चीता हैलीकॉप्टर केदारेश्वर हैलीपैड कपकोट पहुंचा, जो वहां से प्रथम उडान में एसडीआरएफ के 01 जवान व 01 स्थानीय गाईड /पोर्टर जो सुन्दरढुंगा ग्लेशियर में पर्यटकों के साथ पूर्व में गया था, तथा द्वितीय उडान में 02 एसडीआरएफ के जवानों को कपकोट से नागकुण्ड में छोडा गया है, तथा खोजबीन करने हेतु भेजी गयी एसडीआरएफ व स्थानीय गाईड/ पोर्टर टीम द्वारा लापता स्थानीय गाईड खिलाफ सिंह दानू को खोजने की कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad