बागेश्वर में एक दिवसीय ‘विशिष्ट विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सा शिविर’ तथा ‘योग एवं आयुष नीति’ विषय पर विचार गोष्ठी का सफल आयोजन

बागेश्वर। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के कुशल निर्देशन में आज आयुष विंग, जिला चिकित्सालय बागेश्वर में एक दिवसीय ‘विशिष्ट विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सा शिविर’ तथा ‘योग एवं आयुष नीति’ विषय पर विचार गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शोभा आर्य जी एवं माननीय नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमान सुरेश खेतवाल जी द्वारा भगवान धन्वंतरि जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा अतिथियों का पौधे भेंट कर पर्यावरण-संरक्षण की परंपरा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ गिरिजा शंकर जोशी जी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय जी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अतिथियों ने आयुष विभाग के प्रयासों की सराहना की एवं आम जनमानस को आयुर्वेद जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों द्वारा शिविर में स्थापित विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सा स्टॉल का एवं तत्पश्चात आयुष विंग के अंतर्गत संचालित पंचकर्म केंद्र और क्षार सूत्र ऑपरेशन थिएटर (O.T.) का गहन निरीक्षण किया गया और वहाँ की व्यवस्थाओं पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया गया।

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ व परीक्षण
शिविर में आए रोगियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परीक्षण व परामर्श प्रदान किया गया:
कुल स्वास्थ्य परीक्षण: 154 मरीज
रक्त परीक्षण: 40 मरीज
ई.सी.जी. (ECG) जाँच: 05 मरीज
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों—डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. ईश्वर प्रकाश, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. संजय आगरी, डॉ. प्रीति टम्टा, डॉ. आरती सेमवाल, डॉ. बलराज टम्टा, डॉ. हेमा गोस्वामी एवं डॉ. पूजा वर्मा ने अपनी समर्पित सेवाएँ प्रदान कीं।
संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मंच संचालक डॉ. एजल पटेल रहे, जिन्होंने गोष्ठी और शिविर की समस्त गतिविधियों का कुशल संचालन किया।





