बागेश्वर:तहसील सभागार बागेश्वर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई बागेश्वर के नव-मनोनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

ख़बर शेयर करें


बागेश्वर, 16 नवम्बर 2025।
तहसील सभागार बागेश्वर में आज उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई बागेश्वर के नव-मनोनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि डा कमल किशोर जोशी जी निदेशक कुमाऊं केशरी पं बद्री दत्त पांडेय,एस एस जे परिसर बागेश्वर के निदेशक एवं अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बागेश्वर प्रियंका रानी पी सी एस, जिला सूचना अधिकारी श्री शितीश वर्मा, दलिप् सिंह/रितु गोस्वामी तहसिलदार बागेश्वर द्वारा की गई। समारोह के मुख्य अवसर पर निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी ने नव-निर्वाचित जिला पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा पत्रकारिता के मूल्यों—सत्य, निष्पक्षता एवं सामाजिक दायित्व—के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में जिले के सम्मानित समाज सेवियों,जनप्रतिनिधियों, प्रधानाचार्यों, पूर्व सैनिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे विशिष्ट व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए संगठन को शुभकामनाएँ देते मानवीय सामाजिक पर्यावरण की शुद्धता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सिलिंग के पौधे का रोपड़ किया गया और सभी को शीर्ष, नागदोन, चंदन के पौधे भेंट किये गए।शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारी: किशन सिंह मलड़ा अध्यक्ष, सीमा खेतवाल उपाध्यक्ष दीपक जोशी सचिव, मनोज टंगड़िया कोषाध्यक्ष, जगदीश चंद्र पांडे, अर्जुन राणा, कृष्णा गढ़िया, विपिन जोशी, भगवत नेगी, सुमित्रा पांडे, सुरेश पांडे, हिमांशु गढ़िया, रमेश पांडेय,रमेश पर्वतीय आदि रहे, आज समाज में फैल रही नशे की प्रवृति पर किशन सिंह मलड़ा द्वारा गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रसिद्ध कुमाउनी गीत बेडु पाको बारमासा नरेंण काफल पाको चैता, आपु खानी पान सुपारी मैकें दिनी बीड़ी की जगह, आपु खानी पान सुपारी मैकें दिनी सिख नरेंणा मेरी छैला गाने का अनुरोध किया गया जिसे अर्जुन गड़िया द्वारा गाकर नया संदेश दिया गया एवं कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ सभी पदाधिकारियों ने जिले की पत्रकारिता को नई दिशा देने एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने का संकल्प लिया उपस्थित में महिप् पांडेय, आलोक पांडेय, जगदीश उपाध्याय, इंद्र सिंह फरस्वान, डा जितेंद्र तेवारी,दान सिंह बोहरा, डा के एन कांडपाल, हीरा राम एवरेस्ट्टर, बलादत् तेवारी, सूरज जोशी,येगेश् पूना, अधिकारी, हरि राम शास्त्री,केशानंद जोशी, दीप जोशी, नंदन सिंह बोरा, बसंत लाल टमता, चनी राम, भूपेंद्र जोशी,राजेंद्र सिंह मलड़ा, राम सिंह मलड़ा, भजन सिंह मलड़ा,शौलेन्द् चौहान, मोहित गोस्वामी,कमल किशोर टमता, मनोहर लाल टमता,मोहदिन अहमद तेवारी, बहादुर सिंह परिहार,बसंत चंदोला,सलीम अहमद, बद्री गिरी गोस्वामी, जगदीश चंद्र,जगदीश उपाध्याय,एड धन सिंह ठठोला, मोहन सिंह धामी,मनोज अधिकारी, आनंद गड़िया, नवीन टमता पूर्व ब्लाक प्रमुख,मनिषा,लक्ष्मी जोशी,एड मुस्कान मलड़ा, गीता तेवारी,विनोद तेवारी,अर्जुन गड़िया, दीप भट्टआदि मौजूद रहे।


Ad Ad Ad