बागेश्वर:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं तनुजा ड्यारालोटी एवं कोमल आर्या
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं तनुजा ड्यारालोटी एवं कोमल आर्या
विषय: जल संचयन, पुनर्चक्रण एवं संरक्षण
हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि आनंदी एकेडमी की छात्राएँ तनुजा ड्यारालोटी एवं कोमल आर्या ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 में जल संचयन, पुनर्चक्रण एवं संरक्षण विषय पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
उनकी प्रस्तुति में रूफटॉप वर्षा जल संचयन तथा पारंपरिक जल स्रोतों—धारा और नौलों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर दोनों छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय परिवार की ओर से दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ!
ADVERTISEMENTS



